Sidhu MooseWala Murder: पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर सचिन ने सिद्धू मूसेवाला मर्डर से जुड़े किए बड़े खुलासे

Daily Samvad
2 Min Read
Sidhu Moosewala
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sidhu MooseWala Murder: अजरबैजान से भारत लाया गया गैंगस्टर सचिन ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में कई बड़े खुलासे किए हैं। सचिन ने पूछताछ में बताया है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की सारी प्लानिंग दुबई में की गई थी। जब सिद्धू मूसेवाला को मारने की सारी प्लानिंग की जा रही थी, तब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी जेल से फोन पर लगातार उसके संपर्क में था।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सचिन ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी पहली मुलाकात गैंगस्टर विक्रम बरार से दुबई में हुई थी। इसके बाद वह करीब डेढ़ महीने तक विक्रम बराड़ के फ्लैट में रहा। यहां से वह अजरबैजान के लिए रवाना हुआ। गैंगस्टर सचिन ने पुलिस को बताया है कि गोल्डी बराड़ और विक्रम बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए सारे पैसे और हथियारों का इंतजाम किया था।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर सचिन को कल भारत लाया गया। सचिन गैंगस्टर लॉरेंस का भतीजा है। वह मूसेवाला हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में से एक है। हत्या से कुछ समय पहले वह लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के साथ फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग गया था। मूसेवाला हत्याकांड की एफआईआर और चार्जशीट दोनों में उनका नाम दर्ज है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *