Durand Cup: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का आगाज आज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Durand Cup:  एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का आज यानी 3 अगस्त से 132वें संस्करण का आगाज हो रहा है। ये टूर्नामेंट कोलकाता, गुवाहाटी और कोकराझार में खेला जाएगा। पहली बार इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 24 टीमें हिसर्सा ले रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आईपीसएल (इंडियन सुपर लीग) की सभी 12 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टमों को 4-4 के 6 ग्रुप में बांटा गया है। पिछले साल 2022 में बेंगलुरु एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को फाइनल हराकर जीत हासिल की थी। पहला मुकाबला ग्रुप ए का बांग्लादेश आर्मी फुटबॉल टीम और मोहन बागान सुपर जायंट्स के बीच होगा।

बता दें कि मोहन बागान की सीनियर टीम, जिसने अपने स्पेनिश मुख्य कोच जुआन फेरांडो के तहत प्री-सीज़न का प्रशिक्षण शुरू किया था। वहीं, स्थिति को देखते हुए, युवा टीम के कोच बस्ताब रॉय को टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में टीम का नेतृत्व करने का प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

डूरंड कप 2023 का ओपनिंग मैच 3 अगस्त यानी गुरुवार को खेला जाएगा। मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम बांग्लादेश आर्मी के बीच खेला जाएगा डूरंड कप 2023 का ओपनिंग मैच। मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम बांग्लादेश आर्मी डूरंड कप 2023 मैच गुरुवार, 3 अगस्त को शाम 5:45 बजे कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीरंगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में शुरू होगा।

मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम बांग्लादेश आर्मी डूरंड कप 2023 मैच को सोनी टेन 2 और सोनी टेन 2 एचडी पर लाइव देखा जा सकता है। वहीं, मैच को Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *