डेली संवाद, चंडीगढ़। ED Raid: हरियाणा से बड़ी खबर है। हरियाणा के हिसार में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ED ने किसान नेता वेदपाल तंवर और हांसी में कांग्रेस नेता सुरेंद्र मलिक के घर पर रेड की है।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
आज सुबह ED की टीमों ने पुलिस के साथ दस्तक दी और रेड के दौरान किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया। दोनों के घरों पर सुबह से ही कार्रवाई चल रही है। दोनों भिवानी के खानक डाडम खनन कारोबार से जुड़े हैं।
वेदपाल तंवर भी तोशाम के रहने वाले हैं और मिर्चपुर कांड में दलित नेताओं को अपने फार्म हाउस पर ठहराया था। तब वे काफी चर्चा में आए थे। कांग्रेसी नेता सुरेंद्र मलिक किरण चौधरी के नजदीकी हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब में निकाय संबंधी चुनावों की घोषणा, पढ़ें कब होंगे निगम चुनाव
ED की टीमों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों को उनके घरों के बाहर तैनात कर दिया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से आअ के अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी।