IKGPTU: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय एन.एस.एस ऑफिसर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU: शिक्षण संस्थानों का दायित्व अब स्टूडेंट्स को ओवरआल पर्सनालिटी डेवलपमेंट से है। यह कल की बात हो चुकी है कि शिक्षण संस्थान पढाई, उच्च स्तरीय नंबर दिलाने या नौकरी लगवाने तक सीमित थे। अब शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी स्टूडेंट्स को अच्छा नेतृत्व करने योग्य बनाना, बेहतर प्रशासक बनाना अधिक है।

नेशनल सर्विस स्कीम (एन.एस.एस) इसके लिए बेहद कारगर विषय है। एन.एस.एस व्यक्तित्व निख़ार में अहम भूमिका निभाती है। यह विचार आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. सुशील मित्तल के हैं। कुलपति डा.मित्तल वीरवार को यूनिवर्सिटी के मुख्य परिसर में आयोजित एक दिवसीय एन.एस.एस ऑफिसर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

प्रोग्राम में प्रदेश भर के कॉलेजों से एन.एस.एस ऑफिसर्स, वॉलंटियर्स पहुंचे। प्रोग्राम का आगाज़ शमा रौशन के साथ हुआ। कुलपति डा.मित्तल ने कहा कि समाज हित में कार्य करना ही जिम्मेदारी है। सर्विंग थे सोसाइटी पूरी ज़िन्दगी का मोटो (सन्देश) होना चाहिए। उन्होंने सभी एन.एस.एस ऑफिसर्स को स्टूडेंट्स में नेतृत्व की क्षमता भरने, उन्हें एन.एस.एस से जुड़ने को प्रेरित करने के लिए पर्सनल इंटरेक्शन एवं पर्सनल इन्वॉल्वमेंट से काम करने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि इसे एक चैलेंज के तौर पर लें और जोश से आगे बढ़ें ताकि आप सभी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाह कर पाएं। प्रोग्राम का आयोजन यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट के नेतृत्व में एन.एस.एस विंग की तरफ से किया गया। इसमें एन.एस.एस डायरेक्टरेट चंडीगढ़ की रीजनल डायरेक्टर हरिंदर कौर, स्टेट लाइजन अफसर नेमीचंद विशेष तौर पर शामिल हुए।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *