डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के रामामंडी से ट्यूशन टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के रामामंडी में 40 साल के ट्यूटर द्वारा 17 साल की छात्रा से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। यह मामला तब सामने आया जब परिवार वालों को पता चला कि लड़की तीन महीने की गर्भवती है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रविंदर कश्यप के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
बताया जा रहा है कि आरोपी रेलवे विभाग में गेटमैन के पद पर तैनात है। वह रेलवे कॉलोनी-2 रामामंडी में रहता था यहां वह पीड़ित लड़की को अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाता था। लड़की के माता पिता उसे जानते थे इसलिए वह अपनी बेटी को उसके पास पढ़ाने के लिए भेज देते थे।
एक दिन जब लड़की की तबियत अचानक खराब हुई तो घर वालों ने उसे अस्पताल ले गए यहां डॉक्टर ने बताया कि लड़की तीन महीने की गर्भवती है। जिसके बाद लड़की ने घर वालों को सब बताया और फिर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।
VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता






