Punjab News: पंजाब में निकाय संबंधी चुनावों की घोषणा, पढ़ें कब होंगे नगर निगम का चुनाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंड़ीगढ़। Punjab News: पंजाब के गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित ने स्थानीय निकाय से संबंधित चुनाव की मंजूरी दे दी है। जिससे पंजाब के नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के चुनाव करवाने की सरकार ने  घोषणा कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इस संबंध में पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित द्वारा चुनाव 1 नवंबर से 15 नवंबर तक कराने की मंजूरी प्रदान की गई है। इस आदेश के बाद ही अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिससे नगर कौंसिल और नगर पंचायत के चुनाव का बिगुल बज गया है।

पंजाब गवर्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पंजाब की 39 कौंसिल/नगर पंचायत के चुनावों के अलावा 27 वार्डों के उप-चुनाव कराए जाने को भी मंजूरी दे दी गई है। अब आगामी कार्रवाई राज्य चुनाव आयोग को पूरी करनी है। इस चुनाव के बाद नगर निगम के चुनाव भी होंगे।

पंजाब में जनवरी के बाद नगर निगम के चुनाव होने थे, लेकिन लगातार डिले हो रहा है। पहले वार्डबंदी को लेकर परेशानी थी, वार्डबंदी के बाद अब मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। जहां 29 अगस्त को सुनवाई है। जानकार बताते हैं कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में निगम चुनाव करवाए जा सकते हैं।

पढ़ें चुनाव संबंधी अधिसूचना

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *