Punjab News: बर्खास्त AIG राजजीत सिंह को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब ड्रग्स केस के आरोपी बर्खास्त AIG राजजीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि AIG राजजीत सिंह को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट (High Court) ने बर्खास्त AIG राजजीत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

नशे के कारोबार को लेकर हाईकोर्ट में सौंपी गई एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट के बाद पंजाब सरकार ने कार्रवाई करते हुए राजजीत के खिलाफ एफआई आर दर्ज की थी। इसके बाद उसका लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया था। लुकआउट सर्कुलर को राजजीत सिंह ने हाई कोर्ट मं चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने इस सर्कुलर पर रोक लगाते हुए उसे अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की छूट दी थी।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

मोहाली की अदालत ने राजजीत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था जिसके बाद उसने हाईकोर्ट की शरण ली थी। गुरुवार को हाईकोर्ट ने भी अग्रिम जमानत की मांग वाली याचिका को सिरे से ख़ारिज खारिज कर दिया है। जिसके कारण राजजीत सिंह को बड़ा झटका लगा है क्योंकि अब किसी भी प्रकार की राहत के लिए उसे सुप्रीम कोर्ट की तरफ रुख करना पड़ेगा।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *