Punjab News: पंजाब के Ex CM के मीडिया सलाहकार के खिलाफ केस दर्ज, विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया है। भरत इंदर सिंह चहल पर आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला दर्ज किया गया है।

विजीलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि एफआईआर नं. 26 दिनांक 02-08-2023 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)बी, 13(2) के तहत भरत इंदर सिंह चहल के खिलाफ पुलिस स्टेशन पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मार्च 2017 से सितंबर 2021 तक की अवधि के दौरान पूर्व मीडिया सलाहकार चहल और उनके परिवार के सदस्यों की आय 7,85,16,905 रुपये थी, जबकि खर्च 31,79,89,011 रुपये था, जो कि लगभग 305% अधिक था।

आरोपी भरत इंदर सिंह चहल ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्तियां बनाई थीं, जिसमें सरहिंद रोड पटियाला में स्थित दशमेश लग्जरी वेडिंग रिजॉर्ट (अलकज़ार), 2595 गज की पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत (पशुपालन विभाग की साइट) शामिल है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

मिनी सचिवालय रोड पटियाला पर, नाभा रोड पर टोल प्लाजा के पास गांव कल्याण में 72 कनाल 14 मरला जमीन है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, उन्होंने फतेहगढ़ साहिब जिले के मालाहेड़ी और हरबंसपुरा गांवों में भी जमीनें खरीदीं।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *