Government Jobs: कॉन्स्टेबल के 3578 पदों पर निकली वैकेंसी, 27 अगस्त तक करें अप्लाई, पहले होगा फिजिकल टेस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, राजस्थान। Government Jobs: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान सरकार ने चुनावी साल में पुलिस कॉन्स्टेबल के तीन हजार 578 पदों पर भर्तियां निकली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर 7 अगस्त से 27 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इसके बाद 28 से 30 अगस्त तक उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में गलती सुधरने का मौका दिया जाएगा। राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 3 हजार 578 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके तहत प्रदेशभर में कॉन्स्टेबल सामान्य, कॉन्स्टेबल चालक, कॉन्स्टेबल बैंड, कॉन्स्टेबल माउण्टेड, कॉन्स्टेबल श्वानदल और कॉन्स्टेबल पुलिस दूर संचार के पदों को भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 20,800 से 65,900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। राजस्थान में निकली कॉन्स्टेबल की भर्ती में पहली बार रिटन टेस्ट से पहले फिजिकल कराया जाएगा। फिजिकल के बाद रिटन टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके फिजिकल पास कर चुके पंद्रह गुना उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार में पोस्टिंग दी जाएगी।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *