Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी में नमाज के लिए रोका गया ASI सर्वे फिर से शुरू, वाराणसी में हाई अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, वाराणसी। Gyanvapi Survey: वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम कर रही है। ज्ञानवापी में एएसआई की टीम ने बिना मशीनों के प्रयोग से ही पूरे परिसर का नक्शा शीट पर उतारा।

वहीं आपको बता दे कि आज मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष का दावा है कि औरंगजेब ने 1669 में मंदिर ध्वस्त कराया और उसके ढांचे को बदल दिया। तभी आज तक हिंदू अपना अधिकार पाने के लिए संघर्ष कर रहे है। अब कानूनी तरीके से अधिकार पाने में लगे है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान पुलिस और प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर है। ज्ञानवापी परिसर के पास पुलिस ने सुरक्षा कड़ी की हुई है। इसके साथ ही वाराणसी में भी हाई अलर्ट है। बता दें कि कल हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी पर रोक लगाने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही एक बार फिर से सर्वे शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

वहीं एएसआइ सर्वे जुमे की नमाज की वजह से दोपहर 12.30 से नमाज क्र कारण रुका हुआ ASI सर्वे फिर से शुरु हो गया है। ज्ञानवापी सर्वे मामले पर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। राष्ट्रीय हिन्दू दल के अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने कहा कि ज्ञानवापी का सच तो दुनिया को पता है सिर्फ वैज्ञानिक घोषणा का इंतजार है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जांच के बाद मुस्लिम पक्ष के पास कोई आधार नहीं रहेगा

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *