Punjab News: ‘अमृत भारत स्टेश योजना’ में पंजाब के 22 रेलवे स्टेशनों को चुने जाने का जीवन गुप्ता ने किया स्वागत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पंजाब के 22 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सविधाओं से लैस करने की योजना में स्थान दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महसचिव जीवन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताते पंजाबवासियों की तरफ से धन्यवाद किया।

ज्ञात रहे कि 6 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक साथ देश भर के 500 रेलवे स्टेशनों के विकास की इस योजना का शिलान्यास करने वाले हैं। जीवन गुप्ता ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि केंद्र की नरेंदर मोदी की सरकार व रेलवे विभाग देश की जनता को रेलवे की बेहतर कनेक्टिविटी और स्टेशनों पर हाईटेक सुविधाओं को देने के लिए निरंतर प्रयासरत्त है। यह योजना स्टेशनों के लंबे समय के विकास की परिकल्पना पर आधारित है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम के जरिए 6 अगस्त को एक साथ देश भर के 500 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना का शिलान्यास करेंगें। इसमें पंजाब के 22 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है, जिन्हें आधुनिक सविधाओं से लैस किया जाएगा। इन पर केंद्र सरकार द्वारा 1057.9 करोड़ रुपए का बजट केवल पंजाब के रेलवे स्टेशनों के लिऐ पास किया गया है।

जीवन गुप्ता ने कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पंजाब के इन 22 स्टेशनों में लुधियाना, जालंधर कैंट, पटियाला, धुरी, फिरोजपुर, कपूरथला, मानसा, संगरूर, सरहंद, फिल्लौर, श्री आनंदपुर साहिब, रूप नगर, कोटकपूरा, नंगल डैम, मोहाली, मलेरकोटला, पठानकोट, मुक्तसर, अबोहर, फाजिल्का, ढंढारीकलां (लुधियाना) व गुरदासपुर को शामिल किया गया है।

इस योजना के तहत स्टेशन तक पैसेंजर्स की पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और उन्हें लागू करना शामिल है। प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान, भूनिर्माण आदि जैसी योजनाएं भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जीवन गुप्ता ने कहा कि लुधियाना एक उद्योगिक शहर है, जिसके चलते देश व विदेश से यहाँ पर्यटकों सहित उद्योगपतियों व व्यापारियों का आना-जाना लगा रहता है। यहाँ पहुँचने के लिए रेलवे व सड़क मार्ग बहुत ही उत्तम व सुगम है। इन सब को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी की सरकार ने रेलवे की इस योजना में लुधियाना स्टेशन को रख कर पंजाब व खास कर लुधियाना के विकास में एक नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लुधियाना रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 460 करोड़ रुपए जारी करने है जिस से ये पंजाब का सब से आधुनिक रेलवे स्टेशन होगा l

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *