Viral News: पति के साथ हनीमून पर जा रही दुल्हन ट्रेन से ग़ायब, 4 दिन बाद गुड़गांव में शॉपिंग करती मिली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुजफ्फरपुर। Viral News: हनीमून पर मुजफ्फरपुर से दार्जिलिंग जा रही लापता नवविवाहिता का सुराग मिल गया है। वह गुरुग्राम में शॉपिंग करते हुए पकड़ी गई हैं। लापता होने के चार दिन बाद हरियाणा पुलिस ने काजल को ढूंढ लिया। जानकारी देते हुए काजल के पति प्रिंस कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी को ढूंढ लिया गया है। वह हरियाणा के गुरुग्राम में शॉपिंग करती हुई पाई गईं।

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है। उनके आने के बाद ही इस घटना का पता चल सकेगा। आपको बता दें कि 30 जुलाई को ये जोड़ा मुजफ्फरपुर से दार्जिलिंग जा रहा था। जहां काजल किशनगंज से अचानक ट्रेन से गायब हो गई। इसके बाद पति ने एफआईआर दर्ज करायी। 30 जुलाई को बिहार के किशनगंज से एक अनोखा मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

जहां नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए मुजफ्फरपुर से आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12524 से दार्जिलिंग जा रहा था। दोनों एसी कोच नंबर बी4 की सीट नंबर 43 और 45 पर बैठे थे। लेकिन दोनों के दार्जिलिंग पहुंचने से पहले ही किशनगंज में ट्रेन रुकते ही नवविवाहिता बाथरूम जाने के बहाने गायब हो गयी।

इस बात से अनजान दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के आने का इंतजार करता रहा लेकिन जब कुछ देर तक पत्नी नहीं आई तो पति ट्रेन की पूरी बोगी में पत्नी को ढूंढने लगा लेकिन पत्नी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब पत्नी नहीं मिली तो पति को पूरा मामला समझ आया और उसने रेलवे प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पति प्रिंस कुमार ने बताया कि पत्नी काजल को हरियाणा के गुरुग्राम में शॉपिंग करते समय पुलिस ने पकड़ लिया था। काजल के पति प्रिंस कुमार ने बताया कि प्रशासन ने फोन पर सूचना दी पुलिस ने बताया कि मेरी पत्नी काजल को गुरुग्राम हरियाणा में शॉपिंग करते समय गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे मुजफ्फरपुर लाया जाएगा।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *