Weather Update: बारिश के बाद लैंड स्लाइड, हिमाचल प्रदेश की 300 से ज्यादा सड़कें बंद, कई गांवों में बह गए घर

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़/शिमला। Weather Update: पहाड़ों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर अभी भी जारी है। वहां, लोगों को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बारिश और भूस्खलन के चलते यातायात प्रभावित है।

प्राकृतिक आपदा और भूस्खलन के चलते राज्य में कालका-शिमला सहित 330 सड़कें और दो मुख्य चार लेन सड़कें बंद कर दी गई हैं। राज्य में चल रहे मानसून के दौरान बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आई है। बाढ़ प्रभावित कुल्लू जिले की बहाली के लिए 400 करोड़ रुपये के पैकेज केंद्र सरकार ने दिया है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य में 330 सड़कें बंद हैं। कालका-शिमला समेत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की दो मुख्य चार लेन सड़कें भी बंद हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देता हूं क्योंकि उन्होंने राज्य के लिए 400 करोड़ रुपये मदद देने की घोषणा की है।

सीएम सुक्खू पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। वहीं, बीते दिन उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात की। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद से पिछले 41 दिनों के दौरान बारिश से लगभग 200 लोगों की मौत हुई है और अभी भी 31 लोग लापता हैं।

आकंड़ों के मुताबिक, 199 मौतों में से 57 मौतें भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई हैं, जबकि 142 लोगों की मौत मानसून अवधि के दौरान सड़क दुर्घटनाओं और अन्य कारणों से हुई। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ने कहा कि जैसे-जैसे राज्य बारिश और बाढ़ से उबर रहा है। हर दिन जानमाल का नुकसान बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को नुकसान का अनुमान हर दिन बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, इसी अवधि में बुनियादी ढांचे को अनुमानित नुकसान 6563.58 करोड़ रुपये रहा है।

बारिश के कारण आई बाढ़ से राज्य में 774 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 7 हजार 317 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 254 दुकानें और 2337 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 79 भूस्खलन और 53 अचानक बाढ़ की घटनाएं देखी गईं।

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में करीब 300 सड़कें बंद हैं। 274 बिजली और 42 जलापूर्ति योजनाएं अब भी बाधित हैं। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को अलर्ट जारी किया।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

Manipur घटना पर नीटू शटरांवाला शर्मिंदा है  Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *