Gadar 2 Advance Booking: सनी दओल की गदर-2 ने एडवांस बुकिंग में तोड़े सभी रिकार्ड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 05 Aug 2023

मुंबई। Gadar 2 Advance Booking: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मोस्ट अवेटेड सीरीज बस कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। यह हम नहीं, बल्कि एडवांस बुकिंग कलेक्शन बता रहे हैं।

फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘ओहएमजी 2’ के बीच ही ‘गदर 2’ की ओपनिंग काफी अच्छी होगी।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

अनिल शर्मा की डायरेक्टोरियल ‘गदर 2’ एक्शन पैक्ड मूवी है, जिसमें एक बार फिर सनी देओल का दमदार अवतार देखने को मिलेगा। हर सनी देओल फैन को इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें, तो मल्टीप्लेक्स में पहले दिन के कमाल के आंकड़े सामने आए हैं।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने गदर 2 की ओपनिंग डे के लिए कितने टिकट बिक गए, इसकी जानकारी शेयर की है। ट्वीट के अनुसार, ‘गदर 2’ ने मल्टीप्लेक्स में ओपनिंग डे पर 30, 050 टिकट्स बिक गए हैं। उन्होंने बताया #PVR में 12,100, #INOX में 8600 और #Cinepolis में 9350 टिकट्स बिक गए हैं। यह सिर्फ 11 अगस्त के आंकड़े हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

‘गदर 2’ के एडवांस बुकिंग रिस्पांस को देखकर ऐसी चर्चा है कि ‘पठान’ के बाद ‘गदर 2’ मास बेल्ट्स में बड़ी ओपनिंग ले सकती है। फिल्म क्रिटिक राज बंसन ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि ‘गदर 2’ 15 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेने का अनुमान है। हाल ही में फिल्म का गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ रिलीज हुआ था।

इस गाने को पिता-बेटे की जोड़ी उदित नारायण और आदित्य नारायण ने गाया है। ‘गदर’ फिल्म के इसी गाने को भी उदित नारायण ने गाया था। इसके पहले ‘उड़ जा काले कावां’ गाना भी नए कलेवर में री-रिलीज किया गया। इसके अलावा अरिजीत सिंह की मधुर आवाज में ‘खैरियत’ ने भी लोगों का दिल छू लिया है। ट्रेलर के अलावा ‘गदर 2’ के गानों ने पहले ही माहौल बना दिया है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *