Happy Birthday Kajol: अजय देवगन ने VIDEO ट्वीट कर काजोल को दी जन्मदिन की बधाई

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 507 शब्द|📅 05 Aug 2023

मुंबई। Happy Birthday Kajol: आज काजोल का जन्मदिन है। हिंदी सिनेमा में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कुछ-कुछ होता है’ , ‘माय नेम इज खान’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर पूरी दुनिया में अपनी अदाकारी का परचम लहराने वालीं काजोल (Kajol) स्टारकिड होने के बावजूद अपनी अलग पहचान बना पाने में कामयाब रही हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

एक्टिंग के अलावा काजोल को इंडस्ट्री में चुलबुले अंदाज के लिए भी जाना जाता है। अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री के साथ ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री ज्यादा पसंद की जाती है। आज काजोल का 49वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अपनी पत्नी को अजय देवगन ने गजब अंदाज में विश किया है।

अजय देवगन और काजोल ने फिल्मी पर्दे पर कम फिल्में की हैं, लेकिन ऑफस्क्रीन इनकी जोड़ी सबसे हिट है। शादी के बंधन में बंधे इन्हें 24 साल पूरे हो चुके हैं। इतने लंबे सफर में अजय और काजोल ने कई तरह के लम्हे साथ गुजारे हैं। काजोल के बर्थ डे पर अजय देवगन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिये उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी पत्नी को रोस्ट किया है। वीडियो एक इंटरव्यू के दौरान का है, जहां दोनों से कुछ सवाल पूछे गए थे।

अजय देवगन ने शेयर किया फनी वीडियो

उनसे पूछा गया था कि दोनों में बेहतर कुकिंग कौन करता है? दोनों में ज्यादा अच्छे से कौन बात करता है? अनजान लोगों से ज्यादा अच्छे से कौन बात करता है? इन सभी सवालों पर काजोल हंस रही हैं। इसी का वीडियो शेयर करते हुए अजय ने कॉमेडी से भरा कैप्शन लिखा- ‘तारीफ करूं क्या तेरी…हैप्पी बर्थ थे काजोल।’

काजोल को सबसे ज्यादा ‘सिमरन’ और ‘अंजली’ के रोल के लिए याद किया जाता है। बीते दिनों जागरण फिल्म फेस्टिवल में पहुंची काजोल ने इन रोल्स पर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों ही उनके चर्चित रोल हैं, लेकिन उन्हें अंजली का कैरेक्टर ज्यादा पसंद है। सिमरन स्वीट है, अच्छी लेकिन थोड़ी ढीली ढाली है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इसके साथ ही उन्होंने ‘कुछ कुछ होता है’ में अंजली के लुक में हुए बदलाव और इसके बाद शुरू हुई राहुल-अंजली की लव स्टोरी के विवाद पर भी बात की। बता दें कि फिल्म में काजोल पहले टॉम ब्वॉय कॉलेज गर्ल बनी थीं, जो बाद में सुंदर महिला बन जाती है। उसके बदले रूप और सुंदरता पर राहुल (शाह रुख खान) फिदा हो जाता है।

काजोल ने कहा कि अगर वह फिल्म की डायरेक्टर होतीं, तो अंजली को कभी नहीं बदलतीं। बल्कि अंजली ट्रैक पैंट्स में ही पूर फिल्म में नजर आती। हाल ही में काजोल की ‘ट्रायल’ वेब सीरीज रिलीज हुई थी। पहली बार उन्हें ऐसे रोल में देखा गया, जो काफी पावरफुल और करियर ओरिएंटेड, फैमिली लविंग वुमन का है। काजोल को इस सीरीज में नोयोनिका सेनगुप्ता का रोल प्ले करने के लिए खूब तारीफ मिली।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *