Jalandhar News: जालंधर में बड़ी कार्रवाई, अवैध बने 8 फार्म हाउस, 3 अवैध कालोनियों और 2 कोल्ड स्टोरेज पर चली डिच, मालिकों पर FIR की तैयारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर डेवलपमेंट अथाॅरिटी (JDA) ने अर्बन एस्टेट में 66 फुटी रोड पर 13 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। इस कालोनी और कुछ फार्म हाउस है। एक निजी शिक्षण संस्थान के अवैध कब्जे को भी जेडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

जेडीए की प्रशासक दीपशिखा शर्मा और सहायक प्रशासकीय अधिकारी रजत ओबराय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक किसानों से जमीन खरीदत कर उस पर कालोनी काटते हैं और फार्म हाउस बनाते हैं। जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगता है।

जानकारी के मुताबिक इनकी रजिस्ट्री भी बतौर खेतीबाड़ी की जमीन की कराई जाती है। आगे प्लॉट काटकर बेचे जाते हैं। नियम के अनुसार कॉलोनी की मंजूरी लेनी होती है। इससे जालंधर विकास प्राधिकरण को चेंज आफ लैंड यूज फीस, नक्शा फीस, सीवरेज चार्जेज सहित तमाम प्रकार के टैक्सों से रेवेन्यू मिलता है। अवैध निर्माण करने वाले इन सबकी चोरी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जेडीए के एटीपी प्रदीप कुमार की टीम ने पहले 3 कालोनियां गिराईं। इनकी लोकेशन उधोपुर, फूलपुर व नंगल में है। इसके अलावा 8 फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई, जोकि उक्त गांवों के अलावा लांबड़ी में हैं। इसी दिन प्राइवेट इंस्टीट्यूट के कब्जे भी तोड़े गए। इलाके के कोल्ड स्टोर व नंगल गांवों में चल रहे 2 प्रोजेक्टों पर भी एक्शन हुआ है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *