Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को जिस-जिस ने किया कंगाल, डेली संवाद सभी के चेहरे करेगा बेनकाब, पढ़ते रहें डेली संवाद

Daily Samvad
3 Min Read
Jagtar-Sanghera-Chairman-Improvement-Trust-Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 418 शब्द|📅 05 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में बहुकरोड़ी घोटाले में बड़ा धमाका होने जा रहा है। गुरबंता सिंह एंक्लेव से लेकर बीबी भानी कांप्लैक्स औऱ सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन में प्लाटों औऱ फ्लैटों के आवंटन में की गई करोड़ों रुपए की धांधली की परतें खुलने लगी है। धांधली ऐसी की गई है कि जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क से लेकर ईओ और चेयरमैन तक ने बहती गंगा में डुबकी लगाई है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा की प्रेस कांफ्रेंस के बाद हमारी टीम ने पड़ताल की तो हैरानी जनकर तथ्य सामने निकल कर आए हैं। एलडीपी कोटे से लेकर रिजर्व किए गए प्लाटों से एक पूरे गैंग ने करोड़ों रुपए छाप डाला। हम भी वहीं से शुरूआत करेंगे, जहां से ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने इस करप्शन की जड़ खोदने की शुरूआत की है।

मास्टर गुरबंता सिंह एंक्लेव को फेल करने वाले अफसर और पालीटिकल लोग आज अरबपति बन गए हैं। लेकिन जिन लोगों ने अपने खून पसीने की कमाई गुरबंता सिंह एंक्लेव में लगाया, वे आज भी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर और कोर्ट के धक्के खा रहे हैं। ट्रस्ट के कुछ अफसरों ने एक सुनियोजित तरीके से 45 फुट की रोड को 11 फुट किया। इसमें एक बड़े कालोनाइजर को सीधा करोड़ों रुपए का फायदा हुआ।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उक्त कालोनाइजर की कालोनियां में प्लाट और घर धड़ाधड़ बिक गए, लेकिन ट्रस्ट के फ्लैट खंडहर हो गए। इसकी फाइल खुल चुकी है। जांच हो चुकी है, जिम्मेदारी तय की जा चुकी है, अब एक्शन लेने की तैयारी है। इसके अलावा आगे बीबी भानी कांप्लैक्स, सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन में किस तरह से अरबों रुपए की धांधली ट्रस्ट के बाबुओं के साथ मिलकर अफसरों और पालीटिकल लोग ने किया, हम खुलासा करेंगे।

हम हर उस चेहरे को बेनकाब करेंगे, जिसने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को कंगाल बना दिया है। हम उन तिकड़मबाज बाबुओं की करप्शन भी कहानी भी बताएंगे, जो सैलरी तो सरकार से लेते थे, लेकिन सारा काम शहर के एलडीपी के एक बड़े दलाल के लिए काम करते थे। यह बड़ा दलाल कभी विजीलैंस के शिकंजे में आया और जेल भी गया। इस बड़े दलाल के साथ मिलकर पालीटिकल लोग कैसे सरकार को चूना लगाते रहे, इसका भी तथ्यों के साथ खुसासा किया जाएगा।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *