NIACL Recruitment 2023: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में बंपर नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

Daily Samvad
3 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 05 Aug 2023

नई दिल्ली। NIACL Recruitment 2023: द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (The New India Assurance Company Limited) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत, कुल 450 पदों पर नियुक्तयिां की जाएंगी। NIACL इस वैकेंसी के माध्यम से जिन खाली पदों को भरेगा, उनमे रिस्क इंजीनियर और ऑटोमोबाइल इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती करेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स 21 अगस्त, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि एप्लीकेशन प्रोसेस की लास्ट डेट बीतने के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

  • रिस्क इंजीनियर- 36
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियर- 96
  • लीगल – 70
  • अकाउंट्स- 30

NIACL Recruitment 2023: 9 सितंबर से शुरू होगी पहले चरण की परीक्षा

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का पहला चरण 9 सितंबर से शुरू होगा। हालांकि, यह तिथि अस्थायी है। वहीं, एग्जाम का दूसरा चरण (वस्तुनिष्ठ+वर्णनात्मक) 8 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।

NIACL Recruitment 2023: ये देनी होगी फीस

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना आवश्यक होगा। वहीं, अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये देना होगा। वहीं, इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

NIACL Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं। अब भर्ती 2023 के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *