Punjab News: 1984 सिख नस्लकुशी के आरोपी जगदीश टाईटलर को जमानत देने का कंवरवीर सिंह टोहरा ने किया विरोध

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 05 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा ने 1984 सिख नस्लकुशी के मुख्य आरोपी जगदीश टाईटलर को माननीय अदालत द्वारा अग्रिम जमानत दिए जाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी जगदीश टाईटलर को अग्रिम जमानत दिया जाना दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला फैसला है।

उन्होंने कहा कि माननीय अदालत के इस फैसले से सिख पीड़ितों के दिलों का गहरा आघात पहुँचा है। ज्ञात रहे कि जगदीश टाइटलर पर सिख विरोधी दंगे फैलाने का आरोप है। कंवरवीर सिंह टोहरा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सीबीआई ने माननीय अदालत में दाखिल अपने आरोपपत्र में दावा किया है कि टाइटलर ने एक नवंबर, 1984 को आजाद मार्केट में पुल बंगश गुरुद्वारे पर इकट्ठा हुई भीड़ को ‘उकसाया और भड़काया’।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

जिसके परिणामस्वरूप गुरुद्वारे में आग लगा दी गई और तीन सिखों- ठाकुर सिंह, बादल सिंह और गुरुचरण सिंह की हत्या कर दी गई थी। सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए भारत सरकार ने साल 2000 में जस्टिस नानावटी कमीशन की स्थापना की गई थी। जस्टिस नानावटी कमीशन की रिपोर्ट जारी होने के बाद तत्कालीन गृह मंत्रालय ने CBI को तत्कालीन सांसद और अन्य लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सीबीआई ने टाइटलर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 148 (दंगा) और धारा 302 (हत्या) समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। कंवरवीर सिंह टोहरा ने कहा कि सीबीआई ने 1984 के सिख दंगे मामले में 20 मई को टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। एक बार इसी मामले में सीबीआई 2009 के आम चुनाव से पहले टाइटलर को क्लीन चिट भी दे चुकी है। कंवरवीर सिंह टोहरा ने कहा कि जगदीश टाइटलर ने वकीलों को लाइव टीवी पर धमकियां दी हैं।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *