Punjab News: पंजाब ने पड़ोसी राज्य हरियाणा को 1316 करोड़ के मुकाबले 1395 करोड़ रुपए मंज़ूर कर पीछे छोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 05 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब ने कृषि बुनियादी ढांचा फंड (ए.आई.एफ) स्कीम अधीन खेती उपज के बाद के प्रबंधन सम्बन्धी प्रोजेक्टों और सामुदायिक खेती सम्पत्तियों के लिए सबसे अधिक आवेदनों को मंज़ूरी देकर देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

पंजाब के बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने इस वित्तीय वर्ष दौरान ए.आई.एफ स्कीम के अंतर्गत राज्य द्वारा की गई बेमिसाल प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि 31 जुलाई तक पंजाब ने कुल 4745 आवेदन मंज़ूर करके देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि आवेदनों को मंज़ूरी देने के मामले में सर्वोच्च पाँच राज्यों में मध्य प्रदेश (6316 आवेदन), पंजाब (4745), महाराष्ट्र (4178), उत्तर प्रदेश (2244) और कर्नाटक (2029 आवेदन) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इस बारे में अधिक ब्योरा साझा करते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब ने स्वीकृत की गई कुल राशि के मामले में हरियाणा को पछाड़ दिया है और हरियाणा के 1316 करोड़ रुपए के मुकाबले 1395 करोड़ रुपए मंज़ूर करने के साथ पंजाब अब देश भर में 9वें स्थान पर है।

बाग़बानी मंत्री ने बताया कि प्राप्त हुए कुल आवेदनों में पंजाब के पाँच ज़िले बठिंडा (1095), फ़ाजिल्का (1015), पटियाला (842), श्री मुक्तसर साहिब (784) और संगरूर (783) ने शानदार प्रदर्शन करके सर्वोच्च स्थान प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि ए.आई.एफ की सहायता से राज्य में कई कस्टम हायरिंग सैंटर, प्राथमिक प्रोसेसिंग यूनिट, स्टोरेज स्ट्रक्चर, कोल्ड स्टोर आदि स्थापित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बाग़बानी विभाग, पंजाब में इस स्कीम के लिए नोडल एजेंसी है, जिसने इस स्कीम के सुचारू लागूकरण के लिए एक समर्पित प्राजैकट निगरान यूनिट स्थापित किया हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में इस स्कीम के अंतर्गत वित्तीय सुविधा के लिए कुल 1 लाख करोड़ रुपए आरक्षित रखे गए हैं, जिसमें से पंजाब के लिए 4713 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि ए.आई.एफ स्कीम के अंतर्गत योग्य गतिविधियों के लिए 2 करोड़ रुपए तक के मियादी कर्ज़े पर 3 प्रतिशत ब्याज सहायता दी जाती है जबकि ब्याज दर की हद 9 प्रतिशत निश्चित की गई है और इस सहायता का लाभ 7 सालों तक लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना के लाभ को विभिन्न सबसिडीज़ के साथ जोड़ा जा सकता है और हर लाभार्थी 25 प्राजैकट स्थापित कर सकता है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *