Punjab Weather Update: पंजाब के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 05 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में आज भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन आज पूरे पंजाब के कुछ ही इलाकों में बारिश पड़ने की संवाभना है वह भी सामान्य ही रहेगी। माझे के पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में सुबह बारिश दर्ज की गई।

अमृतसर में 1.6 मिमी, पठानकोट में 18.2 मिमी और गुरदासपुर में 24.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा पिछले 24 घंटो में होशियारपुर में 3 मिमी, एसबीएस नगर में 1.5 मिमी बारिश हुई है। पंजाब में पिछले हफ्ते से मॉनसून सुस्त होता जा रहा है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

28 जुलाई से 3 अगस्त तक पंजाब में आम से 46 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इतना ही नहीं पंजाब के 19 जिलों में आम से भी बहुत कम बारिश हुई है। होशियारपुर में 99, गुरदासपुर में 93, जालंधर में 69, अमृतसर में 54, रूपनगर में 67, मोहाली में 90, एसबीएस नगर में 72, मोगा में 77, फाजिल्का में 70 और तरनतारन में 56 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

अगले हफ्ते भी पंजाब में आम से कम बारिश होने की संवाभना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पंजाब के शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पठानकोट, होशियारपुर, एसएएस नगर, नवां शहर, मोहाली में 5 से 10 मिमी बारिश की उम्मीद है। वहीं, पूरे राज्य में सिर्फ 1 से 5 मिमी बारिश हो सकती है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *