⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 189 शब्द|📅 05 Aug 2023
डेली संवाद, चंडीगढ़। Rain Alert In Punjab: पंजाब में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी है। मौसम विभाग की तरफ से आज कुछ जिलों में बारिश की संवाभना जताई गयी थी। कई जिलों में धूप निकली और कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग की तरफ से 6 अगस्त को बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
इसके अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 6 अगस्त तक पंजाब के कई जिलों में तेज गरज के साथ बारिश की आशंका है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने 6 अगस्त तक बारिश से राहत न मिलने के बारे में बताया है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता








