Travel Agent: ट्रैवल एजेंटों पर होगी सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने दिया 15 दिन का समय

Daily Samvad
2 Min Read
Passport
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 05 Aug 2023

डेली संवाद, फरीदकोट। Travel Agent: पंजाब का जिला फरीदकोट के ट्रेवल एजेंटो के लिए सरकार ने कड़े आदेश जारी किए है। विदेश भेजने के नाम पर लगातार हो रही धोखाधड़ी को देखते हुए अब फरीदकोट का जिला प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन द्वारा जिले के उन सभी ट्रैवल एजेंटो को 15 दिन के अंदर भारत सरकार द्वारा जारी किए गए लाइसेंस दिखाने को कहा है, जिसके आधार पर वह लोगों को विदेश में श्रमिक के रूप में भेजते हैं।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैवल एजेंटों को विदेश मंत्रालय द्वारा जारी अपना लाइसेंस 15 दिन के अंदर जिला प्रशासनिक परिसर फरीदकोट कमरा नंबर 230 (विविध शाखा) में जमा कराना होगा। डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने कहा कि लाइसेंस केवल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से जारी किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि अभी भी कई ऐसे एजेंट हैं, जिन्होंने विदेश मंत्रालय से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और न ही लाइसेंस लिया है। इसलिए जिन एजेंटों के पास लाइसेंस नहीं हैं वह जल्द से जल्द अपने लाइसेंस विदेश मंत्रालय से जारी करवाएं।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *