Viral News: चिप्स का पैकेट चोरी करने पर दुकानदार ने बच्चे को नंगा कर पीटा, आंखों में डाल दी मिर्च

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 05 Aug 2023

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Viral News: हिमचाल प्रदेश के शिमला से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यह मामला शिमला से 100 किलोमीटर दूर रोहड़ू बाजार का है। यहां एक दुकानदार द्वारा एक नाबालिग को पहले तो नंगे कर पिटा और बाद में उसकी आंखो में मिर्ची डाल दी।

वहीं शर्मनाक बात यह थी कि इस मामले में पूरा बाजार बस देखता रहा किसी ने उस बच्चे को बचाने की कोशिश नहीं की। घटना की वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सामने आया है। अब इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 341, 323 और 75 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल मामला यह है कि रोहड़ू बाजार एक 15 साल के नाबालिग ने दुकान से 10 रुपए की चिप्स क पैकेट चुराकर खा लिया था जिसके बाद दुकानदार ने बच्चे को पकड़कर पहले कपड़े उतार कर बाजार में पीटा और उसके बाद उसकी आंखो में मिर्ची भी डाल दी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उनको किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन नाबालिग युवक की मां की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़िता नेपाली मूल का है और घटना वाले दिन उसकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी बीच भूख लगने पर बच्चे ने दुकान से चिप्स का पैकेट चुरा लिया। बाद में उनकी मां की मृत्यु हो गई।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *