Gadar-2: भारत-पाक सीमा पर गदर-2 का प्रमोशन, अटारी बॉर्डर पर अमीषा पटेल के साथ सनी देओल ने किया डांस, पाकिस्तानियों ने मचाय खूब शोर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 06 Aug 2023

डेली संवाद, अटारी बॉर्डर (अमृतसर)। Gadar-2: सनी देओल और अमीषा पटेल अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने व अपनी आने वाले फिल्म गदर-2 की प्रोमोशन के लिए पहुंचे। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान की तरफ भी फैन उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे। सनी देओल के साथ-साथ गदर फिल्म की हेरोइन अमीषा पटेल और सिंगर उदित नारायण भी अटारी सीमा पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सनी देओल गदर फिल्म के तारा सिंह की तरह तैयार थे, वहीं अमीषा पटेल भी पूरी तरह से सकीना के गेटअप में थी। उदित नारायण ने इस दौरान गदर फिल्म का हिट गीत घर आजा परदेसी गाया। वहीं सनी देओल और अमीषा पटेल इस गीत पर झूमे। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान की तरफ बैठे बैठे सनी के फैंस ने भी इसे देखकर खूब शोर मचाया।

अटारी सीमा पर स्वर्ण द्वार के एक तरफ सनी रिट्रीट के बाद जीरो लाइन भी देखने के लिए गए। इस दौरान सनी पाकिस्तान की तरफ से आए अपने फैंस से भी मिले। जीरो लाइन पर कंटीली तारों के पार उनके फैंस की भीड़ उन्हें देखने के लिए पहुंची थी। सनी ने हाथ जोड़ा और हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

सनी देओल इस समय गदर-2 की प्रमोशन पर हैं। वह इस दौरान सरहद पर BSF के जवानों से भी मिलने जा रहे हैं। अमृतसर में भी BSF के जवानों के साथ उन्होंने समय बिताया और पूरी टीम के साथ तस्वीरें भी करवाई।

वहीं सनी देओल रविवार को लोंगोवाला भी गए और वहां माता तनोत देवी के दर्शन किए। यह वही जगह है, जहां भारत-पाकिस्तान युद्ध लड़ा गया और इस पर आधारित बॉर्डर फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद वह सोमवार को जयपुर भी पहुंच रहे हैं।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *