Jalandhar News: UNISON Group के फाउंडर चेयरमैन स. किरपाल सिंह मरवाहा की आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग व अंतिम अरदास आज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 06 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: यूनिसन ग्रुप (Unison Group) के फाउंडर चेयरमैन स्व. स. किरपाल सिंह मरवाहा 29 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग व अंतिम अरदास आज यानि 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे से लेकर 1.30 बजे तक गुरुद्वारा नौंवी पातशाही जीटीबी नगर में होगी।

 

स्व. किरपाल सिंह मरवाहा ने अपने पीछे बेटी, दामाद, बेटों, बहुओं, पोतों-दोहतों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्व. किरपाल सिंह मरवाहा धार्मिक प्रवृति और मिलनसार स्वभाव के धनी व्यक्ति थे। वह विश्वकर्मा, मंदिर फोकल प्वाइंट और रामगढ़िया एसोसिएसन के प्रधान होने के साथ साथ कई धार्मिक, सामाजिक और औद्योगिक संस्थाओं से प्रमुखता से जुड़े थे।

स्व. किरपाल सिंह मरवाहा ने अपना संपूर्ण जीवन अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और परिवारिक दायित्वों को पूरा करने में समर्पित कर दिया। भारत-पाक बंटवारे के समय जालंधर आकर बसे स्व. मरवाहा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता गुरदित्त सिंह मरवाहा के साथ बिजनेस में कदम रखा। उन्होंने यूनिसन ग्रुप की स्थापना की और उसे देश दुनिया में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया।

Jalandhar News: UNISON Group के फाउंडर चेयरमैन स. किरपाल सिंह मरवाहा की आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग व अंतिम अरदास आज

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *