नई दिल्ली। Lappu Sa Sachin Song: पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर की प्यार की कहानी अब जगजाहिर है। सीमा को पब्जी खेलते-खेलते भारत के सचिन (Sachin Seema) से प्यार हो गया था, जिसके लिए वो नेपाल के रास्ते भारत आ गई। इस बीच सचिन-सीमा की लव स्टोरी पर उनकी एक पड़ोसी का बयान खूब चर्चा में रहा।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
अब पड़ोसन की सचिन को लेकर दी गई राय पर एक सिंगर ने गाना (Lapu sa sachin Song) बना दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे सुनकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।
‘लप्पू सा सचिन’ पर बना दिया गाना
दरअसल, प्रोड्यूसर यशराज मुखाते (Yashrajmukhate) को सचिन की पड़ोसन का बयान इतना भाया कि उन्होंने उसी पर गाना बना दिया। यशराज मुखाते पहले भी ‘रसोड़े में कौन था?’ टाइटल पर गाना बनाकर खूब चर्चा में आए थे। इस बार भी उन्होंने ‘लप्पू सा सचिन है’ पर म्यूजिक के साथ गाना बनाया, जो खूब वायरल हो रहा है।
लप्पू सा सचिन है …झिंगूर सा लड़का…. हाहा 😂#SeemaSachin pic.twitter.com/UyfXecd9j3
— Versha Singh (@Vershasingh26) August 6, 2023
पड़ोसन ने क्या कहा था?
सचिन-सीमा की लव स्टोरी जब सामने आई तो कई मीडियाकर्मी उसके घर पर सवाल जवाब करने गए थे। इसी दौरान सचिन की पड़ोसन से भी सवाल किया गया। जिसपर उन्होंने जवाब दिया, ‘सचिन.. लप्पू का सचिन है… वो झींगुर सा लड़का…है क्या सचिन में.. बोलता कुछ है न… ऐसा क्या है सचिन में… उससे प्यार करेगी सीमा’।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
यशराज मुखाते ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है। इस गाने को लोग खूब सुन रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वाह, आपने इस चिड़चिड़े बयान पर भी गाना बना दिया। एक यूजर ने लिखा- ये एडिक्टिव है लगातार 15 मिनट से सुन रहा हूं।