Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा के बीच KPA ने सरकार से वापस लिया समर्थन, क्या गिर जाएगी सरकार?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 233 शब्द|📅 06 Aug 2023

इम्फाल। Manipur Violence: मणिपुर में NDA की सहयोगी कुकी पीपुल्स अलायंस (KPA) ने राज्य की एन बीरेन सिंह सरकार से रविवार (6 अगस्त) को समर्थन वापस ले लिया। KPA के राज्य में दो विधायक हैं। हालांकि, इससे सरकार के बहुमत पर कोई असर नहीं होगा। 60 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के 37 विधायक हैं।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

KPA जनरल सेक्रेटरी हानसिंह ने भास्कर से बात करते हुए बताया है कि मणिपुर के हालातों को देखते हुए हमने बीरेन सिंह सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। हमने गर्वनर को लेटर लिख दिया है। हम BJP सरकार को बाहर से समर्थन कर रहे थे। हम सरकार का हिस्सा नहीं थे। अब हम खुद को मणिपुर से एसोसिएट नहीं करते, हम अलग हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

वहीं, राज्य में कुकी-मैतेई समुदाय के बीच हिंसा रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सेंट्रल फोर्स की 10 और कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया है। CRPF की 5, BSF की 3, ITBP और SSB की एक-एक अतिरिक्त कंपनी तैनात करने का आदेश जारी किया गया। सरकार ने यह फैसला 3 अगस्त को भीड़ की तरफ से सेना के हथियार लूटने के बाद लिया।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *