Netflix Top 10 Web Series And Movies: वेब सीरीज ‘कोहरा’ नम्बर वन पर, टॉप 10 में यामी गौतम की फिल्म, जाने नेटफिलिक्स पर क्या चल रहा है

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 983 शब्द|📅 06 Aug 2023

जालंधर। Netflix Top 10 Web Series And Movies: नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं। दर्शक अपनी फेवरिट वेब सीरीज और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अगर आप भी ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए हम नेटफ्लिक्स की इस हफ्ते की टॉप 10 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं।

इस लिस्ट में आपको कॉमेडी से लेकर थ्रिलर और सस्पेंस से लेकर रोमांस, हर तरह की फिल्में और सीरीज मिलेंगी। इनमें कुछ हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज के नाम शामिल हैं।

TOP 10 Web Series This Week

कोहरा : यह शो 15 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। छह एपिसोड की इस वेब सीरीज में बरुण सोबती और सुविंदर विक्की लीड रोल में हैं। एनआरआई मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती कोहरा की कहानी पंजाब के बैकग्राउंड पर फिल्माई गई है।

द विचर सीजन 3 (The Witcher Season 3)

इस वेब शो का तीसरा सीजन आ चुका है। इसे आप हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं। आठ एपिसोड की यह सीरीज एक फैंटेसी ड्रामा जॉनर की है। इसमें हेनरी कैविल और आन्या चलोत्रा सहित कई स्टार्स हैं।

किंग द लैंड (King The Land)

गू वोन की कहानी पर बनी वेब सीरीज ‘किंग द लैंड’ 13 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस कोरियन वेब सीरीज को आप हिंदी में देख सकते हैं। इस शो में ली जुन-हू, लिम यून-आ सहित कई स्टार्स हैं। कॉमेडी और रोमांस जॉनर की इस सीरीज के 16 एपिसोड में 14 एपिसोड रिलीज हो गए है।

बकी हनमा (Baki Hanma)

अगर आप एनिमेशन में कुछ देखना चाहते हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन है। ये नेटफ्लिक्स पर जापानी के अलावा हिंदी और इंग्लिश लैंग्वेज में भी मौजूद है। 12 एपिसोड की यह सीरीज एक्शन एनिमेशन जॉनर की है।

द अनकैनी काउंटर (The Uncanny Counter)

इस सीरीज में काउंटर्स अपनी खास शक्तियों से उन बुरी आत्माओं को पकड़ते हैं, जो इंसानों की जान की दुश्मन हैं। यह कोरियन वेब सीरीज केवल कोरियन भाषा में ही उपलब्ध है। एक्शन फैंटेसी जॉनर की यह सीरीज 16 एपिसोड में बनी है।

जुजुत्सु काइसेन (Jujutsu Kaisen)

यह एक जापानी एनिमेटेड सीरीज है जिसे गेज अकुटामी द्वारा लिखा और बनाया गया है। कहानी हाई स्कूल के छात्र युजी इटाडोरी की है, जो एक शक्तिशाली अभिशाप से बचने के लिए जादूगरों के एक गुप्त संगठन में शामिल हो जाता है। 24 एपिसोड में बनी यह सीरीज फैंटेसी एनिमेशन जॉनर की है।

कैट (CAT)

रणदीप हुड्डा स्टारर इस सीरीज की कहानी पंजाब के ड्रग्स में डूबने और आतंकवाद से निकलने की है। आप इस शो को पंजाबी के अलावा हिंदी और इंग्लिश लैंग्वेज में भी देख सकते हैं। आठ एपिसोड में बनी यह सीरीज क्राइम थ्रिलर जॉनर की है।

हिडन लव (Hidden Love)

इस सीरीज की कहानी कॉलेज दोस्ती और छिपे हुए प्यार पर आधारित है। मैंड्रिन भाषा की इस सीरीज को आप इंग्लिश सब टाइटल के साथ देख सकते हैं। 25 एपिसोड्स में बनी इस सीरीज में आपको कॉमेडी के साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा।

अ परफेक्ट स्टोरी (A Perfect Story)

इस सीरीज की कहानी एक लड़की आस-पास चलती है जो अपनी शादी से भाग चुकी है। सीरीज को आप इंग्लिश भाषा में देख सकते है। कुल पांच एपिसोड में बनी यह सीरीज कॉमेडी और रोमांस जॉनर पर आधारित है।

द ट्रेलर (The Tailor)

इस टर्किश सीरीज की कहानी एक फेमस टेलर और उसके दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज को आप इंग्लिश भाषा में देख सकते है। सात एपिसोड में बनी यह सीरीज ड्रामा जॉनर की है।

TOP 10 Movies This Week

मामन्नन (Maamannan) : इस फिल्म की कहानी एक राजनेता और उसके बेटे पर आधारित है। फिल्म को कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। हिदीभाषी इसे इंग्लिश सबटाइटल के साथ देख सकते हैं। यह ड्रामा थ्रिलर जॉनर की फिल्म है।

हिडन स्ट्राइक (Hidden Strike)

जैकी चैन और जॉन सीना स्टारर इस फिल्म में दो सैनिकों की कहानी को दिखाया गया है। एक्शन से भरी हुई इस फिल्म अंग्रेजी भाषा में है। अभी इसकी हिन्दी डबिंग में नहीं आई है।

पैराडाइज (Paradise)

इस कहनी में दिखाया है कि एक इंसान समय के साथ छेड़छाड़ कर 40 सालों के लिए अपनी पत्नी को खो देता है। साइंस फिक्शन जॉनर की यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है।

फास्टर (Faster)

ड्वेन जॉनसन स्टारर यह फिल्म बैंक चोर और पुलिसवालों की कहानी पर आधारित है। क्राइम और एक्शन जॉनर की फिल्म हिंदी और अंग्रेजी में मौजूद है।

लस्ट स्टोरीज 2 (Lust Stories 2)

काजोल, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया स्टारर एंथोलॉजी फिल्म 29 जून को रिलीज हुई थी। यह फिल्म चार अलग-अलग कहानियां दिखाती है।

Miraculous: Tales Of Ladybug & Cat Noir

सुपरहीरो एनिमेटिड फिल्म की कहानी बच्चों के खूब पसंद आती है। एनिमेशन जॉनर की यह मूवी हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु और तमिल भाषा में आप देख सकते हैं।

चोर निकल के भागा

यामी गौतम और सनी कौशल की थ्रिलर और रोमांच से भरी हुई फिल्म कई हफ्तों बाद भी टॉप 10 लिस्ट में बनी हुई है। फिल्म प्लेन हाइजैकिंग के साथ हाइस्ट पर आधारित है।

हैप्पीनेस फॉर बिगिनिर्स (Happiness for Beginners)

इस फिल्म की कहानी एक 32 साल की महिला पर आधारित है, जो अपने तलाक के बाद जीवन में एक नई शुरुआत करती है। कॉमेडी और रोमांस जॉनर की इस फिल्म को आप हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु और तमिल भाषा में देख सकते हैं।

गुमराह

ये क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में हैं। मृणाल ठाकुर ने मूवी में पुलिस अफसर का किरदार प्ले किया था है।

एम्बुलेंस (Ambulance)

यह एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे 8 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया था। फिल्म को माइकल बे द्वारा निर्देशित किया गया था। क्राइम ड्रामा एक्शन जॉनर की फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंद भाषा में देख सकते हैं।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *