Rahul Gandhi: कांग्रेस को मिली बड़ी राहत, राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल

Daily Samvad
2 Min Read
Rahul Gandhi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 07 Aug 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी राहत मिल गई है। राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता बहाल कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाने के चार दिन बाद लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही थी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अगर सोमवार (7 अगस्त) शाम तक राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता बहाल नहीं की गई तो कांग्रेस मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते है। हालांकि, राहुल गांधी की सदस्यता पहले ही बहाल हो गई है। बता दें कि राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता वापस मिलने के दरवाजे खुल गए है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

आपको बता दें कि मार्च 2023 में गुजरात की एक अदालत ने राहुल गांधी को 2019 में एक चुनावी रैली में मोदी उपनाम के बारे में दिए गए बयान के लिए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। सज़ा सुनाए जाने के अगले दिन लोकसभा सचिवालय ने संसद की सदस्यता रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी। राहुल गांधी की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (4 जुलाई) को ट्रायल कोर्ट के सजा आदेश पर रोक लगा दी थी।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *