डेली संवाद, चंडीगढ़। Vijay Raghavendra wife: साउथ इंडस्ट्री से इस समय एक बुरी खबर सामने आ रही है। कन्नड़ फिल्मों के एक्टर विजय राघवेंद्र (Vijay Raghavendra) की 45 वर्षीय पत्नी स्पंदना की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्पंदना की बैंकॉक के एक अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
इतनी कम उम्र में स्पंदना की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार वाले सदमे में हैं। वहीं साउथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। लोग स्पंदना को इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक आने से हैरान हो गए हैं। खबर है कि स्पंदना अपने परिवार के साथ बैंकॉक में छुट्टियां मना रही थीं।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अचानक छाती में दर्द उठा। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी का पार्थिव शरीर कल यानी 8 अगस्त को बेंगलुरु लाया जाएगा।