डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में फगवाड़ा रोड़ पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां फ्लाईओवर चढ़ने के दौरान सवारियों से भरी बस पलट गई। जिस दौरान सवारियों में चीख पुखारे मच गई। हादसे दौरान बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद बस कर्मी से सवारियों को अन्य बस में बिठाकर उनके स्थान पर पहुंचा दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए अमरीक सिंह ने बताया वह दिल्ली से आया है और काला सिंघा जा रहा था। इस दौरान फ्लाईओवर पर बस चढ़ने के दौरान पलट गई।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
इस दौरान बस में 35 सवारियां मौजूद थी। हालांकि बस ड्राइवर का कहना है कि 12 सवारियां मौजूद थी। गनीमत यह रही कि सवारियों को कोई जानी नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं इस हादसे के दौरान बस ने एक गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।