Laddi Lahoria: आस्ट्रेलिया में लाडी लाहौरिया की डंडों से पिटाई, हिन्दुओं के बारे में अनाप-शनाप बोलने पर गुस्से में थे लोग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 09 Aug 2023

डेली संवाद, आस्ट्रेलिया। Laddi Lahoria: आस्ट्रेलिया में खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले लाडी लाहौरिया की जमकर पिटाई हुई है। इस पिटाई की एक वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रही है। वीडियों में कुछ लोग लाडी लाहौरिया की डंडों से पिटाई कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ देखी जा रही है।

आपको बता दें कि विदेशी धरती आस्ट्रेलिया में अक्सर खालिस्तानी गतिविधियों में आगे रहने वाले और हिंदुओं के बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी करने वाले लाडी लाहौरिया की पिछले दिनों खूब पिटाई हुई है। माना जा रहा है कि लाडी लाहौरिया की धुनाई अनाप-शनाप बयानबाजी को लेकर ही की गई है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

आस्ट्रेलिया में लाडी लाहौरिया को हरियाणा के युवकों ने डंडों के साथ गाड़ी में ही बुरी तरह पीटा है। लाडी लाहौरिया पर गाड़ी में ही डंडों से हमला करने वाले युवकों की संख्या 3 थी। वीडियो में दिखाई दे रहे हमलावरों ने अपने मुंह मास्कर लगाकर ढक रखे थे। इस हमले में लाडी को कई गंभीर चोटें आई हैं।

हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी डंडों से तोड़ डाला है। जिस वक्त तीन युवकों जो कि हरियाणा के बताए जा रहे हैं ने हमला किया उस लाडी लाहौरिया एक अंडरग्राउंड पार्किंग में अकेला गाड़ी में बैठा हुआ था। लाडी लाहौरिया की पिटाई के पीछे एक और बड़ा कारण सामने आया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि लाडी लाहौरिया ने हिंदू वादी हरियाणा के स्टूडेंट्स पर अपने गैंग से हमला करवाया था। लाडी की गैंग ने खालिस्तानी झंडे लेकर हरियाणा के स्टूडेंट्स को पीटा था। ऐसा माना जा रहा है कि उसी का बदला लेने के लिए हरियाणा के युवकों ने लाडी लाहौरिया को पीटा है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *