Punjab Bandh: पंजाब बंद के दौरान गोलीबारी, जबरन दुकान बंद करवा रहे प्रदर्शनकारी को दुकानदार ने मारी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 09 Aug 2023

डेली संवाद, मोगा/जालंधर। Punjab Bandh: पंजाब बंद को लेकर प्रदर्शनकारियों द्वारा जबरदस्ती दुकान बंद करवाने पर दुकानदार ने गोली चला दी। मोगा के कोट इसे खां में प्रदर्शनकारी दुकान बंद कराने गए थे। यहां मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार के साथ उनकी बहस हो गई। इसी दौरान दुकानदार ने गोली चला दी, जो एक प्रदर्शनकारी को लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

वहीं इससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया है। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं। वाल्मीकि, रविदासिया और ईसाई भाईचारे ने संयुक्त रूप से बंद की कॉल की हुई है। बंद की कॉल को देखते हुए कई जगह सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्राइवेट स्कूल भी बंद रखे गए हैं।

जालंधर, बरनाला और गुरदासपुर में बंद का असर देखने को मिला है। जालंधर में सभी बड़े बाजार बंद हैं। इसके साथ यहां संगठनों ने 10 मिनट के लिए जालंधर-दिल्ली हाईवे रोका। बंद समर्थकों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद के दौरान सिर्फ मेडिकल सुविधाओं जैसी इमरजेंसी सेवाओं को छूट है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

रोडवेज बसें फिलहाल औपचारिक तौर पर बंद नहीं की गई है, लेकिन माहौल को देख करीबी बस स्टैंड पर रोक सकते हैं। वहीं किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए प्राइवेट ऑपरेटर भी बसें नहीं चलाएंगे।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *