Punjab Weather Today: पंजाब में कई जिलों में 5 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
2 Min Read
Weather Update

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Weather Today: पंजाब में के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के उपरी इलाकों में मानसून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में बादल छाएं रहेंगे और झमाझम बारिश होगी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल के साथ लगते पठाकनेट, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, रोपड, जालंधर, मोहाली, आनंदपुर साहिब में 14 अगस्त तक रूक-रूक कर बारिश की संभावना हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

वहीं, पंजाब के अन्य जिलों में मानसून के सुस्त पड़ने से मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। कई जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पंजाब में अभी मानसून की सक्रियता कम हो गई हैं।

संभावना है कि 15 अगस्त के बाद मौसम फिर बदलेगा और मानसून फिर से सक्रिय हो जाए। फिलहाल अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई है। जिसमें चंडीगढ़ में 36 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 2.2 मिलीमीटर, जालंधर में 19 मिलीमीटर, रोपड़ में 3.5 मिलीमीटर बारिश हुई हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

पंजाब के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लेकिन पटियाला में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा हैं। वहीं पठानकोट में 37.1 डिग्री सेल्सियस व बठिंडा में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिरोजपुर व लुधियाना में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *