Weather Update: इन जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 09 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: देश के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है जबकि उत्तर भारत के राज्यों में मौसम साफ है। उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले तीन से चार दिनों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसी के साथ, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में भी बारिश की गतिविधियों में तीव्रता देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी जिलों में आज, 9 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 09 अगस्त को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं, नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 06 अगस्त को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, असम और मेघालय में 11 और 12 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज, 9 अगस्त को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसी के साथ, गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, उत्तर प्रदेश की तलहटी और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। बिहार, झारखंड गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा तटीय कर्नाटक, अंडमान और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *