Punjab News: क्रिकेटर शिखर धवन पहुंचे अमृतसर, दरबार साहिब में मत्था टेका, जूठे बर्तन भी धोए

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शिखर धवन आज अमृतसर पहुंचे। शिखर धवन पिछले कई दिनों से पंजाब के टूर पर हैं। आज अमृतसर में उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका, जहां वह साधारण श्रद्धालु की तरह नजर आए। बिना सिक्योरिटी के गुरुघर में माथा टेका। साधारण लुक में बिना सिक्योरिटी के फैंस भी उन्हें पहचान नहीं पाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

शिखर धवन ने अपने इस ट्रिप के कुछ खूबसूरत पल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। शिखर धवन साधारण ब्लैक टी-शर्ट और सफेद रंग की पैंट में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में पहुंचे। शिखर धवन के साथ कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं थी। साधारण श्रद्धालु की तरह वह गोल्डन टेंपल में दाखिल हुए और नतमस्तक हुए।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

शिखर धवन ने परिक्रमा भी की। लंगर घर में जाकर लंगर छका और बर्तनों की सेवा भी की। बर्तनों की सेवा करते हुए कुछ श्रद्धालुओं ने उन्हें पहचान लिया, लेकिन वह उनसे शांति से मिले और सभी को शांत रहने के लिए कहा। शिखर धवन चुपचाप और शांत रहते हुए कड़ाह प्रसाद की लाइन में लगे भी दिखे। उन्होंने कड़ाह प्रसाद लिया और गुरुघर में माथा टेकने गए। कुछ समय उन्होंने गुरुघर में बैठकर कीर्तन भी सुना और विश्व शांति की अरदास भी की।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

Manipur घटना पर नीटू शटरांवाला शर्मिंदा है  Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *