डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, ओलंपियन सुरजीत सिंह रंधावा की स्मृति में 1984 में गठित सुरजीत हॉकी सोसायटी, जालंधर के विशेष सारंगल, आईएएस, डिप्टी कमिश्नर, जालंधर 20वें अध्यक्ष बने हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
सुरजीत हॉकी सोसायटी के महासचिव सुरिंदर सिंह भापा के अनुसार आज सोसायटी की कोर कमेटी की बैठक में सुरजीत हॉकी सोसायटी के संविधान के अनुसार जालंधर जिले के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, आईएएस, को सोसायटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि सोसायटी के सदस्य जल्द ही डिप्टी कमिश्नर जालंधर और सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष से मिलेंगे और उन्हें सोसायटी की गतिविधियों और 40वें इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों से अवगत कराएंगे।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
बैठक में लखविंदरपाल सिंह खैरा, रणबीर सिंह टुट, इकबाल सिंह संधू, एल.आर. नैयर, रमणीक सिंह रंधावा, गुरविंदर सिंह गुल्लू और राम प्रताप उपस्थित थे।