Delhi School Mobile Policy 2023: सरकार का सख्त फैसला, स्कूल कैंपस और क्लासरूम में मोबाइल बैन, पढ़ें शिक्षा विभाग का निर्देश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 379 शब्द|📅 11 Aug 2023

नई दिल्ली। Delhi School Mobile Policy 2023: दिल्ली से बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार ने स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी, ऐडेड और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए स्कूल कैंपस में मोबाइल का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।

कोई भी स्टूडेंट किसी भी परिस्थिति में क्लासरूम में मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकता है। यदि कोई स्टूडेंट मोबाइल लेकर स्कूल आता है तो स्कूल प्रशासन को उसे एक लॉकर में जमा कराने की व्यवस्था करनी होगी और स्कूल समय की समाप्ति के बाद स्टूडेंट्स को मोबाइल लौटाना होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा मोबाइल को लेकर वीरवार, 10 अगस्त 2023 को जारी निर्देशों के अनुसार पैरेंट्स को सुनिश्चित करना होगा कि उनका बच्चा स्कूल में मोबाइल लेकर नहीं जा रहा है। दूसरी तरफ, सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हेल्पलाइन नंबर्स की व्यवस्था करें जिसके माध्यम से पैरेंट्स और स्टूडेंट्स एक दूसरे से आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर सकें।

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, ऐडेड और स्कूलों को जारी अपने सर्कुलर में मोबाइल को लेकर टीचर्स और स्टाफ के लिए भी निर्देश दिए हैं। सभी टीचर्स और एक्टिविटी इंस्ट्रक्टर्स के साथ-साथ सभी नॉन-टीचिंग स्टाफ पढ़ाई या लर्निंग एक्टिविटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें, फिर चाहे वो क्लासरूम में हो या प्लेग्राऊंड पर या लैबोरेट्री में या लाइब्रेरी में।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

निदेशालय ने अपने सर्कुलर में कहा कि मोबाइल आज हम सभी के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है, फिर चाहे वह स्टूडेंट हों या टीचर्स या प्रोफेशनल्स या कोई और। हालांकि, इसके पॉजिटिव और निगेटिव दोनों ही पहलू हैं। मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से डिप्रेशन, एन्जाइटी, सबसे अलग रहना, हाइपर-एक्टिविटी, कम नीद और खराब दृष्टि की समस्याएं आज आम हो चुकी हैं।

इन सभी के चलते स्कूल में टीचिंग-लर्निंग प्रॉसेस भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही, क्लासरूम में मोबाइल के इस्तेमाल से कई बार गलत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के मामले भी सामने आते रहे हैं।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *