Gaganyaan Mission: गगनयान मिशन के लिए ड्रग पैराशूट तैनाती का सफलतापूर्वक परीक्षण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 11 Aug 2023

बेंगलुरु। Gaganyaan Mission: इसरो अपने महत्वाकांक्षी परियोजना गगनयान मिशन को लेकर जोर-शोर से तैयारी में लगा है। इसरो ने इस मिशन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने ड्रग पैराशूट के लिए परीक्षणों की एक श्रृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की।

ये परीक्षण गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन में पुन: प्रवेश के दौरान क्रू मॉड्यूल को स्थिर करने और इसके वेग को सुरक्षित स्तर तक कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बता दें कि गगनयान मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष तक ले जाने और वापस लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

जानकारी के अनुसार, ड्रग पैराशूट को गति कम करने और तेजी से चलती वस्तुओं को स्थिर करने के लिए लगाया जाता है। इसरो ने कहा कि तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने 8-10 अगस्त के बीच चंडीगढ़ में टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेज (आरटीआरएस) सुविधा में ड्रग पैराशूट परीक्षणों की एक श्रृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की।

बता दें कि मोर्टार के रूप में जाने जाने वाले पायरो-आधारित उपकरणों के अंदर पैक किए गए ड्रग पैराशूट, कमांड पर पैराशूट को हवा में फेंकने के लिए बेहतरीन तरीके से डिजाइन किए गए हैं। इस परीक्षण को हवाई डिलीवरी अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) व डीआरडीओ के सहयोग से आयोजित किए गए थे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसरो ने बताया है कि गगनयान मिशन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इसका पहला मिशन मानव रहित होगा। दूसरे मिशन में एक रोबोट को भेजा जाएगा और आखिरी मिशन में अंतरिक्ष में तीन एस्ट्रोनाट (अंतरिक्ष यात्री) भेजे जाएंगे। इसरो प्रमुख ने बताया कि दूसरा मिशन अगले साल यानी 2024 में लांच किया जाएगा। यदि इसमें हम कामयाब हुआ तो इतिहास बन जाएगा।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *