Jalandhar News: जालंधर में महिलाओं के लिए खुला पहला शराब ठेका, विरोधियों ने घेरी सरकार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में महिलाओं के लिए पहला स्पेशल शराब ठेका खुल गया है जिसको लेकर विपक्ष ने मान सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। जानकारी मिली है कि यह ठेका लंबा पिंड चौक पर खुला है। जिसका बोर्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बोर्ड के ऊपर वुमन फ्रेंडली शॉप लिखा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इस ठेके का बोर्ड पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि शर्मनाक! तीन महीने में पंजाब को नशामुक्त करने का वादा करने वालों ने अब महिलाओं को भी शराब की लत लगाने की तैयारी कर ली है। नशे ने पहले ही पंजाब की पीढ़ियों को निगल लिया है, अब महिलाओं के लिए ठेके खोलकर भगवंत मान आप क्या करना चाहते हैं? बदलाव का यह नया रूप बेहद खतरनाक है और इसके खतरनाक परिणाम होंगे।’

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

पंजाब भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने कहा कि पंजाब पहले से ही नशे के दलदल में डूबा हुआ है, आप सरकार ने राज्य में महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर अपनी कसर पूरी कर दी है। राज्य भर में नशे ने पहले ही लोगों के घर बर्बाद कर दिए हैं। अब माननीय सरकार महिलाओं के लिए शराब की दुकानें खोलकर लोगों के घर बर्बाद करने पर तुली है। जिसकी शुरुआत भी जालंधर में हो चुकी है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

MANIPUR । संसद के बाहर जंजीरों में जकड़े नजर आए MP SUSHIL RINKU | Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *