Jalandhar News: सड़कों पर जलभराव और गंदगी देख गुस्साए नए कमिश्नर, एसई की लगाई जमकर क्लास

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 11 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर ऋषिपाल से पहले ही दिन सख्त दिखे। यही नहीं, पदभार संभालते ही आज अफसरों की क्लास लगा दी। उन्होंने मुख्य सड़कों पर जलभराव को लेकर एसई राहुल धवन की अफसरों के बीच ही क्लास लगा दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

मानसा के डीसी ऋषिपाल सिंह को जालंधर नगर निगम का कमिश्नर तैनात किया गय़ा। आज ऋषिपाल सिंह पदभार ग्रहण करने आए थे। वे जिस रास्ते से शहर में प्रवेश किया, उस रास्ते में जलभराव और गंदगी की स्थिति दिखी। वे दफ्तर आकर पदभार संभालने के बाद अफसरों को मीटिंग में बुला लिया।

नए कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने अफसरों से पूछा कि बीएंडआर ब्रांच का एसई कौन है। जिस पर राहुल धवन आगे आए। कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सड़कों पर पानी भरा है, जगह जगह गंदगी है। न तो बारिश का पानी निकल रहा है और न ही गंदगी साफ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

ऋषिपाल सिंह ने एसई राहुल धवन की क्लास लगाते हुए कहा है कि सड़कों पर पानी नहीं खड़ा होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपना काम ईमानदारी से करें। उन्होंने पानी की निकासी और सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *