Latest Weather Update: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, पंजाब से लेकर दिल्ली तक इन राज्यों में छाए रहेंगे बादल, जानें अपने राज्य का हाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 11 Aug 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Latest Weather Update: देश के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है जिस कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

शुक्रवार, 11 अगस्त को दिल्ली में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि 12 अगस्त को मौसम साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसके बाद 15 अगस्त को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक 11 से 13 अगस्त के दौरान हल्की बारिश होगी। पिछले महीने भी उत्तराखंड में काफी बारिश हुई थी।

जिससे कारण पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में नदियों में उफान है, जिससे बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले एक हफ्ते में राजस्थान में कम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

वहीं अगले कुछ दिनों में पंजाब, गुजरात , तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *