Punjab News: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर-डिप्टी मेयर समेत 49 पार्षदों ने छोड़ी कांग्रेस, थामा BJP का दामन

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 49 पार्षदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया। कांग्रेस छोड़ने वालों में मेयर और डिप्टी मेयर भी शामिल हैं। यह उलटफेर भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने किया है। अब अबोहर नगर निगम पर भाजपा का कब्जा हो गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पंजाब में अबोहर नगर निगम में कांग्रेस के मेयर और डिप्टी मेयर समेत 49 पार्षद थे। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए और अब प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ इन दिनों कांग्रेस को तोड़ने में जुटे हैं। इसी क्रम में सुनील जाखड़ ने कांग्रेस के 49 पार्षदों को भाजपा में शामिल करवा दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

आपको बता दें कि सुनील जाखड़ ने 11 जुलाई को पंजाब भाजपा की कमान संभाली थी और एक माह पूरा होते-होते उन्होंने पंजाब में भाजपा की अगुवाई वाली एक नगर निगम को खड़ा कर दिया। प्रदेश भाजपा की कमान संभालने के बाद से ही यह तय हो गया था कि जाखड़ कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *