Punjab News: पूर्व विधायक का हत्यारा व यूपी का कुख्यात गैंगस्टर लुधियाना से गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 11 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ शुरू की गई मुहिम को उस समय पर बड़ी सफलता मिली जब पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने उत्तर प्रदेश की एस.टी.एफ. के साथ साझे ऑपरेशन के दौरान भगौड़े अपराधी और माफिया डोन ध्रुव कुंटू के करीबी साथी अरविन्द कश्यप उर्फ पिंटू को आज लुधियाना से गिरफ़्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यह जानकारी देते हुए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने आज बताया कि गिरफ़्तार मुलजि़म, सागरी विधान सभा हलके के पूर्व विधायक सरवेश सीपू, जिसकी 2013 में हत्या कर दी गई थी, के कत्ल में शामिल था और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी गिरफ़्तारी पर 1 लाख रुपए का इनाम रखा था। बताने योग्य है कि पिंटू के ग्रुप सदस्यों ने ध्रुव सिंह कुंटू के इशारे पर पूर्व विधायक सरवेश सीपू की दिन दिहाड़े गोलियाँ मारकर हत्या कर दी थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मुलजि़म अरविन्द कश्यप उर्फ पिंटू, जो जि़ला आज़मगढ़, यू.पी. के चक्कीया कसरावाल का रहने वाला है, का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खि़लाफ़ कत्ल, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली और आम्र्स एक्ट से सम्बन्धित 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

ए.डी.जी.पी. एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि ठोस जानकारी मिलने पर ए.आई.जी. सन्दीप गोयल की निगरानी अधीन पुलिस टीमों ने एस.टी.एफ, यू.पी. के साथ मिलकर विशेष ऑपरेशन चलाया और मुलजि़म अरविन्द कश्यप उर्फ पिंटू को लुधियाना, पंजाब के थाना डाबा के क्षेत्र से सफलतापूर्वक गिरफ़्तार कर लिया।

जि़क्रयोग्य है कि गिरफ़्तार मुलजि़म जि़ला आज़मगढ़ के थाना जियानपुर में भारती दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147, 302 और 120बी के अंतर्गत दर्ज एफआईआर नंबर 348/2013 में वांछित था। उक्त मामले में 16 मार्च, 2022 को ध्रुव सिंह कुंटू समेत 7 दोषियों को उम्र कैद की सज़ा सुनाई गई थी, जबकि दोषी अरविन्द कश्यप फऱार चल रहा था।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *