Punjab News: पंजाब की मशहूर युनिवर्सिटी में मचा बवाल, सैकड़ों छात्र धरने पर बैठे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 11 Aug 2023

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के कानून विभाग पी.एच.डी. की छात्रा की गुरुवार देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा थप्पड़ मारने के मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि यूनिवर्सिटी के सभी होस्टलों के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने आधी रात को मुख्य गेट पर धरना लगा दिया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सैकड़ों छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी किया। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से बर्खास्त करने की भी मांग की। जानकारी के मुताबिक कानून विभाग की छात्रा ने बताया कि वह देर शाम को जैसे ही हॉस्टल जाने के लिए यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर पहुंची तो सिक्योरिटी गार्ड द्वारा उससे पहचान पत्र की मांग की गई।

छात्रा के मुताबिक उसने जब अपना पहचान पत्र दिखाया तो उसकी डेट एक्सपायर होने के कारण सिक्योरिटी गार्ड उससे बहस करने लगा। जब उसने मोबाइल पर उससे नए पहचान पत्र की सॉफ्ट कॉपी दिखाई तो उसने उसका मोबाइल छीन लिया। जिस पर दोनों में बहस हो गई और गार्डने उसे थप्पड़ मार दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इस संबंधी छात्रा ने अपने साथी विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी और सभी होस्टलों के विद्यार्थी भारी संख्या में मुख्य गेट परइकट्ठे हो गए। विद्यार्थियों द्वारा इसकी शिकायत लिखित रूप से वाइस चांसलर कार्यालय में भी दी गई लेकिन यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तरफ से कोई भी अधिकारी देर रात तक वहां न पहुंचने के कारण छात्र मुख्य गेट पर धरना लगाकर बैठे इंसाफ की मांग कर रहे थे।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *