डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब के कई इलाकों में कल से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के बड़े हिस्से में कल दोपहर से बारिश जारी है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए 11, 12, 13 और 14 अगस्त तक मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है वहीं जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने 13 और 14 अगस्त को माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, 11 अगस्त यानि आज उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आईएमडी ने आज उत्तराखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता








