Sana Khan Murder: भाजपा महिला नेत्री की हत्या, पुलिस ने किए सनसनीखेज खुलासे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 490 शब्द|📅 11 Aug 2023

जबलपुर। Sana Khan Murder: महाराष्ट्र भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता सना खान (Sana Khan) की जबलपुर में हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति अमित उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सना लापता हो गई थी और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि उसने सना की हत्या कर शव को हिरण नदी में फेंक दिया था।

मालूम हो कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को वारदात की जगह पर भी ले गई। हालांकि, इस दौरान यह पता नहीं लग पाया कि आरोपी ने भाजपा नेता की हत्या किस कारण से की है। वहीं, इस मामले में पुलिस को अब तक सना का शव नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। मालूम हो कि नागपुर के मानकपुर इलाके से ताल्लुक रखने वाली सना खान ने छह महीने पहले बिलहरी निवासी ढाबा संचालक अमित (पप्पू) से विवाह किया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

नेता सना खान ने एक अगस्त को वह अपनी मां को बताकर जबलपुर के लिए निकलीं थी। दो अगस्त को सना ने रिश्तेदार इमरान को फोन कर जबलपुर पहुंचने की जानकारी दी। इसी दिन शाम को सना ने इमरान से फोन पर बातचीत करते हुए अपने पति द्वारा मारपीट की बात कही। वहीं, इस मामले की जानकारी इमारन ने उनकी मां को दे दी थी।

सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि सना ने छह माह पूर्व ढाबा संचालक अमित उर्फ पप्पू साहू से शादी की थी। वह अपनी मां को जानकारी देकर एक अगस्त को जबलपुर के लिए नागपुर से रवाना हुई थी। दो अगस्त को उसने अपने रिश्तेदार इमरान को फोन पर जबलपुर पहुंचने व कुछ समय बाद पप्पू साहू द्वारा मारपीट करने की सूचना दी थी। जिसके बाद से सना गायब थी। उसके मोबाइल फोन भी बंद थे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने बाताया कि सना के स्वजन ने नागपुर पुलिस से घटना की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच के लिए नागपुर से पुलिस टीम जबलपुर पहुंची परंतु सना का पता नहीं चल पाया। स्वजन ने पप्पू साहू पर सना की हत्या करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय सना और पप्पू दोनों पहले से शादीशुदा हैं। सना का एक बच्चा है जिसे छोड़कर वह पप्पू के पास जबलपुर आ गई थी।

इधर, सना से नजदीकी का पता चलते ही पप्पू का उसकी पत्नी से विवाद होने लगा था, जिसके बाद वह अपनी पत्नी से अलग रहने लगा था। इधर, सना के स्वजन का कहना है कि वह नागपुर से जबलपुर रवाना होते समय लाखों रुपये कीमती सोने के जेवर पहनी थी। सीएसपी सिंह ने बताया कि पप्पू से पूछताछ कर सना का शव बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *