UP News: यूपी विधानसभा में व्यंगबाण, ‘चल संन्यासी मंदिर में’ और ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 11 Aug 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: विधान सभा में बाढ़ व सूखा को लेकर चल रही चर्चा में सत्ता पक्ष व विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप के बीच शुक्रवार को हंसी-मजाक व व्यंग्य भी खूब हुआ। ‘चल सन्यासी मंदिर में…’ गाने की लाइनें सुनाई गईं तो इसके जवाब में ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है…’ गाना गाया गया।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर मुख्यमंत्री योगी पर जिस समय हमला कर रहे थे उसी समय उन्होंने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का जिक्र किया। कहा कि हमारे एक साथी थे, जिन्होंने अब अपना ‘आर्बिट’ बदल लिया है।

अखिलेश के इतना बोलते ही सदन में सब हंस पड़े। उन्होंने कहा कि महोदय हमारे एक साथी थे जो हमें यही बताते थे कि गोरखपुर की भर्ती में क्या हुआ, बांदा में क्या हुआ…।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

चुनाव प्रचार के दौरान जब हम इनके साथ मंच पर जाते थे तो ये हमेशा एक ही गाना गाते थे…’चल संन्यासी मंदिर में…’ इसके बाद अखिलेश बोले मैंने गाने की पहली लाइन सुना दी है अब मैं बैठ जाता हूं ताकि राजभर इसकी अगली लाइन सुना दें।

ओम प्रकाश राजभर उठे और सपा अध्यक्ष को ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या का काम है…’ गाना गाकर जवाब दिया। इस पर सदन में फिर ठहाका लगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

अखिलेश ने फिर चुटकी ली और कहा ओम प्रकाश राजभर जब सरकार में मंत्री बनने की शपथ लेने गए, तो नेता सदन (योगी आदित्यनाथ) ने उन्हें ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है…’ गाना सुना दिया।

अखिलेश के इस जवाब से फिर पूरे सदन में जोर से ठहाके लगे। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। सीएम योगी भी इस दौरान मुस्कुराते दिखाई दिए।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *