Bulldozer Action: वाराणसी में सर्व सेवा संघ भवन पर चला बुलडोज़र, 10 कार्यकर्ता हिरासत में, मौके पर भारी फोर्स तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 12 Aug 2023

डेली संवाद, वाराणसी। Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बड़ी कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वाराणसी में आज सुबह से ही सर्व सेवा संग परिसर में स्थित मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस दौरान सर्व सेवा संघ परिसर में हंगामा भी हो रहा है।

Bulldozer Action: वाराणसी में सर्व सेवा संघ भवन पर चला बुलडोज़र, 10 कार्यकर्ता हिरासत में, मौके पर भारी फोर्स तैनात

वहीं संघ कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। वहीं जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। यहां हम आपको बता दे कि सुबह से ही ध्वस्तीकरण में 6 बुलडोजर लगे हैं। 3 घंटे की मशक्कत में 12 बिल्डिंग को गिराया गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 13 एकड़ में फैले परिसर में करीब 80 मकान बने हुए हैं। इनमें रहने के लिए मकान और ऑफिस हैं। उन्हें एक-एक करके गिराया जा रहा है। परिसर में पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं। विरोध करने के लिए महिलाएं भी पहुंची।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

सर्वसेवा संघ में महात्‍मा गांधी, संत विनोबा भावे, जे पी जैसे महानुभावों ने आजाद भारत की संकल्पना पर विमर्श भी किया था। संघ से जुड़े लोगों के अनुसार रेलवे की ओर से यह भूमि दी गई थी जिसे बाद में नियमों के विपरीत वापस ले लिया गया और मामला लंबित होने के बाद भी ध्‍वस्‍तीकरण शुरू कर दिया गया।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *